Notice: Function WP_Scripts::add was called incorrectly. The script with the handle "kl-identify-browser" was enqueued with dependencies that are not registered: klaviyojs. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.9.1.) in /var/www/beed6821-7e3a-403d-a37c-17c5dcdd2a2a/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

देश में हर साल बिक रहे 68 लाख मकान, 50 लाख से महंगे घरों की बिक्री 3 गुना

देश में बीते दो साल में होमलोन लेकर घर खरीदने वालों की संख्या साढ़े चार गुना से ज्यादा बढ़ चुकी है। 2022-23 में बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने कुल 37.77 लाख होमलोन दिए। 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 1.75 करोड़ हो गई। यानी होमलोन वाले घरों की बिक्री 363% बढ़ चुकी है। हर साल औसतन 68 लाख से ज्यादा होमलोन हुए। यानी इतने ही मकान सालाना बिकने लगे हैं। यह जानकारी नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) की सालाना रिपोर्ट में सामने आई है।

रिपोर्ट बताती है कि देश में 50 लाख रु. से महंगे घरों की बिक्री दो साल में तीन गुना से ज्यादा बढ़ चुकी है। 2022-23 में जहां इतनी कीमत के मकानों के कुल 5.25 लाख होमलोन हुए थे, जो 2024-25 में बढ़कर 18.37 लाख हो गए हैं। यदि कुल घरों की बिक्री देखें तो इनमें लग्जरी घरों की हिस्सेदारी 10.37% रही है। इसका मतलब है कि देश में बिकने वाला हर दसवां घर लग्जरी है। रिपोर्ट के मुताबिक घरों की बिक्री तेजी से बढ़ने की तीन बड़ी वजह हैं। कोविड के बाद अचानक निकली मांग, लोगों की आय में बढ़ोतरी और सरकारी आवास योजना। इन दो साल में 5 लाख से 25 लाख रु. की कीमत वाले 94.15 लाख घर बिके हैं, जबकि 2022-23 में इनकी संख्या 16.34 लाख ही थी।

होमलोन की राशि चार गुना से ज्यादा बढ़ गई

रिपोर्ट बताती है कि दो साल पहले बैंकों की होमलोन की बकाया राशि 8.08 लाख करोड़ थी, जो अब 35 लाख करोड़ रु. से ज्यादा है। अफोर्डेबल हाउसिंग की मांग घट रही है। लोग बड़े घर चाहते हैं। 2024-25 में बैंकों और एचएफसी ने कुल 36.26 हजार करोड़ रुपए के लोन देशभर में ​दिए। दो साल पहले यह लोन 1.07 लाख करोड़ रु. के थे। यानी सस्ते घरों के लिए कर्ज की मांग 66.32% घट गई।

कहां बढ़ीं सबसे ज्यादा कीमतें

शहर बढ़त

नवी मुंबई 45.8%

गुरुग्राम 34.2%

भुवनेश्वर 26.2%

ग्रेटर नोएडा 24.8%

भोपाल 12.3%

इंदौर 9.8%

जयपुर 8.2%

रांची 6.4%

अहमदाबाद 6.1%

पटना 1.2%

2023 की शुरुआत तक ब्याज दरें स्थिर थीं। इसलिए दाम बढ़ने के बाद भी ईएमआई का बोझ नहीं बढ़ा। हाउसिंग सेक्टर के लिए ये दो साल बेमिसाल रहे, क्योंकि कोविड के बाद जो लोग शहरों में लौटे, उन्होंने अपने घर को प्राथमिकता दी। – अनुज पुरी, चेयरमैन, एनारॉक ग्रुप

50 लाख से ऊपर वाले महंगे लोन 302.4% बढ़े हैं।

{कुल होमलोन की राशि का 38.32% हिस्सा लग्जरी घरों पर खर्च।

10 से 25 लाख रु. वाले घर के होमलोन 390.7% बढ़े

स्लैब (रुपए में) 2022-23 2024-25

2 लाख तक 4.29 11.07

2 से 5 लाख 3.29 11.89

5 से 10 लाख 4.86 28.29

10 से 25 लाख 11.48 65.86

25 से 50 लाख 8.88 39.80

50 लाख से ज्यादा 5.25 18.15

(नोट: मकानों की संख्या लाख में)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *