Notice: Function WP_Scripts::add was called incorrectly. The script with the handle "kl-identify-browser" was enqueued with dependencies that are not registered: klaviyojs. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.9.1.) in /var/www/beed6821-7e3a-403d-a37c-17c5dcdd2a2a/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

टैक्स बढ़ाने के लिए नए बने घरों की जांच करेगा निगम

रांची| रांची नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में होल्डिंग टैक्स बढ़ाने आैर ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली के लिए िनगम नया तरीका अपनाएगा। टैक्स बढ़ाने के लिए सभी वार्डों में नए बने घरों की जांच होगी। जिन घरों में पहले तल्ले के बाद दूसरे या तीसरे तल्ले का निर्माण हो रहा है या कर लिया गया है, ऐसे घरों की मापी की जाएगी। वास्तविक क्षेत्रफल के आधार पर टैक्स का आकलन कर वसूली की जाएगी। वहीं बड़े बकायेदारों पर अब सख्ती की जाएगी। उनको पहले नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद उनके घरों पर नोटिस चस्पां किया जाएगा। िफर भी वे टैक्स नहीं देते हैं तो संबंधित घर आैर प्रतिष्ठान को सील किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *