Notice: Function WP_Scripts::add was called incorrectly. The script with the handle "kl-identify-browser" was enqueued with dependencies that are not registered: klaviyojs. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.9.1.) in /var/www/beed6821-7e3a-403d-a37c-17c5dcdd2a2a/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

30 दिन में पास करना है नक्शा, कागजातों की जांच में ही लग रहे पांच माह

हाल रांची नगर निगम का | वरिष्ठ संवाददाता, रांची

झारखंड हाइकोर्ट ने रांची नगर निगम अधिकारियों दिया था कि ऐसा सिस्टम बनाएं, जिससे एक माह के अंदर खुद-ब-खुद नक्शा पास हो जाए। पर रांची नगर निगम में आज भी स्थिति यह है कि पांच महीने बीतने के बाद भी फाइलों की जांच नहीं हो पाई है। 72 दिन तक टाउन प्लानर स्तर पर जांच के बाद फाइल 75 दिनों से लीगल सेल में पेंडिंग है। यानी एक नक्शा पास करने में पांच माह से ज्यादा लग रहे हैं। फिलहाल 540 से अधिक प्रस्ताव नगर निगम में नक्शा पास कराने के लिए पेंडिंग हैं।

शुक्रवार ने नगर निगम की वेबसाइट पर कुल 149 प्रस्ताव पेंडिंग दिखा रहे थे। इनमें से 72 दिनों तक टाउन प्लानर स्तर पर जांच हुई और 75 दिनों से लीगल सेल में फंसी रही। कई प्रस्तावों की स्थिति और खराब है। एक फाइल 162 दिन से पेंडिंग है। जबकि दूसरी फाइल 75 दिन तक टाउन प्लानर के पास और फिर लीगल सेल में गई, जो अब तक पास नहीं हुई है।


हाईकोर्ट का निर्देश:
ऐसा सिस्टम बनाएं, जिससे एक माह के अंदर खुद-ब-खुद नक्शा पास हो जाए

नगर निगम की हकीकत:
कागजातों की जांच के नाम पर लीगल सेल में ही महीनों पेंडिंग रहती है फाइल

फिलहाल 540 से अधिक प्रस्ताव पेंडिंग
नगर निगम विभागीय स्तर पर नक्शा पास करने के लिए जो ऑनलाइन प्रणाली बनाई गई है, उसमें अब भी पारदर्शिता नहीं है। नक्शा पास करने में पांच से सात महीने लग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *