Notice: Function WP_Scripts::add was called incorrectly. The script with the handle "kl-identify-browser" was enqueued with dependencies that are not registered: klaviyojs. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.9.1.) in /var/www/beed6821-7e3a-403d-a37c-17c5dcdd2a2a/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्‌घाटन जून में गडकरी करेंगे: संजय सेठ

रक्षा राज्यमंत्री ने विधायक सीपी सिंह और कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल से एलिवेटेड कॉरिडोर का लिया जायजा |

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो गया है। 10 जून तक इसका उद्घाटन कराने की तैयारी थी, लेकिन अब जून के अंतिम सप्ताह में उद्घाटन होगा। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन कराया जाएगा। यह जानकारी केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण करने के क्रम में दी। उन्होंने विधायक सीपी सिंह के साथ मोटरसाइकिल से एलिवेटेड कॉरिडोर का जायजा लिया।

एनएचएआई के अधिकारियों को बचे हुए सभी कार्यों को अगले तीन सप्ताह में हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नॉइस बैरियर, ग्रिल आैर पौधा रोपण सहित रंग-रोगन का काम जल्द पूरा करें, ताकि उद्घाटन कराया जा सके।

जाम से राहत मिलेगी, 30 मिनट समय भी बचेगा

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का काम 2022 में शुरू हुआ था। इसका काम मार्च 2024 में पूरा हो जाना था, लेकिन प्रोजेक्ट पूरा होने में विलंब हो गया। इसकी लंबाई 3.76 किलोमीटर है। इस कॉरिडोर के बनने से हरमू रोड, पहाड़ी टोला, इंद्रपुरी, शिवपुरी, पिस्कामोड़, सर्ड और आईटीआई बस स्टैंड, पंडरा, रातू से आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। रोजाना हजारों लोगों का 30 मिनट का समय बचेगा, क्योंकि जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

एनसीएसटी सदस्य ने अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

रांची | राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद में अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। दरअसल, आयोग ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव, उपायुक्त आैर रांची नगर निगम के प्रशासक को समन जारी कर गुरुवार को नई दिल्ली में आयोग के कार्यालय में उपस्थित होने को कहा था। लेकिन निर्धारित तिथि पर संबंधित अधिकारी एनसीएसटी कार्यालय नहीं पहुंचे। पथ निर्माण सचिव ने नीति आयोग की बैठक का हवाला देते हुए आने में असमर्थता जताई थी। इस पर आशा लकड़ा ने नाराजगी जताई। कहा कि 3 जून को एनसीएसटी की टीम फ्लाईओवर का निरीक्षण करेगी। अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *